skip to main |
skip to sidebar
मिर्ज़ा नज़ीर अकबराबादी का जन्म क़रीब सन १७४० में दिल्ली में हुआ था और १८३० में ९० बरस की आयु में आगरे में समाधि पाई।’शेर ओ शायरी’ में श्री अयोध्या प्रसाद गोयलीय लिखते हैं "नज़ीर संतोषी जीव थे। लखनऊ और भरतपुर स्टेट के निमंत्रणों पर भी नहीं गये। अत्यन्त मृदुभाषी,हँसमुख और मिलनसार थे। सभी से दिल से मिलते थे। हर मज़हब के उत्सवों में बिना भेद भाव शामिल होते थे। पक्षपात और मज़हबी दीवानगी को पास तक नहीं फटकने देते थे। जब मरे तो हज़ारों हिन्दू भी जनाज़े के साथ थे। जवानी में कुछ आशिका़ना रंग में भी रहे ,और लिखा भी,मगर जल्द सम्हल गये। नज़ीर के कलाम में से मामूली अशआर निकाल दिये जाएँ तो विद्वानों का मत है कि वे बड़े-बड़े दार्शनिक और उपदेशकों की श्रेणी में सरलता से बैठाये जा सकते हैं।"
तन्दुरुस्ती और आबरू :----
दुनिया में अब उन्हीके तईं कहिए बादशाह।
जिनके बदन दुरुस्त है दिनरात सालोमाह ॥
जिस पास तन्दुरुस्ती और हुरमतकी हो सिपाह।
ऐसी फिर और कौनसी दौलत है वाह-वाह ॥
जितने सख़ुन हैं सबमें यही है सखु़न दुरुस्त---
" अल्लाह आबरू से रखे और तन्दुरुस्त" ॥
कलियुग :---
अपने नफ़ेके वास्ते मत औरका नुक़सान कर।
तेरा भी नुक़साँ होयगा इस बात ऊपर ध्यान कर॥
खाना जो खा तो देखकर,पानी जो पी तो छानकर।
याँ पाँवको रख फूँककर और खौ़फ़से गुज़रान कर॥
कलयुग नहीं कर-जुग है यह,याँ दिनको दे और रात ले।
क्या खूब सौदा नक़्द है, इस हाथ दे उस हाथ ले॥
<>*******************************************************************************<>
नज़ीर अकबराबादी के बारे में शायर निदा फ़ाज़ली के ख़्यालात पढ़नें लायक हैं और रेडियोवाणी पर सुननें लायक भी।
निदा फ़ाज़ली का जन्म १२ अक्टूबर १९३८ को दिल्ली में हुआ।
बचपन ग्वालियर में गुज़रा।
पहला कविता संग्रह : ’
लफ़्ज़ों का पुल’ ।
१९९९ में ’
खोया हुआ सा कुछ’
के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित।
शानी के अनुसार ’
उर्दू शायरी की सबसे बडी़ शिनाख़्त यह है कि उसने फ़ारसी की अलामतों से अपना पीछा छुडा्कर अपनें आसपास को देखा,
अपने इर्द गिर्द की आवाज़ें सुनी और अपनी ही ज़मीन से उखड़ती जडो को फिर से जगह देकर मीर,
मीराजी,
अख़्तरुल ईमान,
जानिसार अख़्तर जैसे कवियों से अपना नया नाता जोडा़।......
यह संयोग की बात नहीं है कि उर्दू के कुछ जदीद शायरों ने तो हिन्दी और उर्दू की दीवार ही ढ़हाकर रख दी है और ऐसे जदीदियों में निदा फ़ाज़ली का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।’
नई भाषा(
अपनी बेटी तहरीर के लिए)
वो आईऔर उसने मुस्कुराकेमेरी बढ़ती उम्र केसारे पुराने,
जाने-
पहचाने बरसपहले हवाओं में उडा़एऔर फिरमेरी ज़बाँ के सारे लफ़्ज़ों कोग़ज़ल कोगीत कोदोहों कोनज़मों कोखुली खिड़की के बाहर फेंक करयूँ खिलखिलाईकलम ने मेज़ पर लेटे ही लेटेआँख मिचकाईम्याऊँ करके कूदीबंद शीशी में पडी़ स्याहीउठा के हाथ दोनो चाय के कप ने लीअंगडा़ईछ्लाँगे मार के हंसने लगीबरसों की तन्हाईअचानक मेरे होठों परइशारों और बेमानी सदाओं कीवही भाषा उभर आईजिसे लिखता है सूरजजिसे पढ़ता है दर्याजिसे सुनता है सब्ज़ाजिसे सदियों से बादल बोलता हैऔर हर धरती समझती है
शायर अदम का जन्म जून १९०९ में तलवंडी, मूसा-खां ( सरहद प्रान्त, पाकिस्तान) में हुआ था ।
अदम के बारे में प्रकाश पंडित लिखते हैं :’ सुनी सुनाई बातों के प्रसंग में ही मुझे मालूम हुआ कि अपनी नौकरी केसंबंध में ( अदम पाकिस्तानी सरकार के औडिट एण्ड अकाउंट्स विभाग में गज़टेड आफ़ीसर है) बहुत होशियारऔर ज़िम्मेदार है।कराची आने से पूर्व वह काफ़ी समय तक रावलपिन्डी और लाहौर में भी रह चुका है और स्वर्गीयअख़्तर शीरानी से उसकी गहरी छनती थी। कारण समकालीन शायर होनें से अधिक एक साथ और एक समानमदिरापान था। दोनो बेतहाशा पीते थे और बुरी तरह बहकते थे ’
श्री पंडित के अनुसार "अदम में व्यक्तित्व और शायरी की प्रवृति का समन्वय, समस्त त्रुटियों और हीनताओं केबावजूद शायार में काव्यात्मक शुद्ध-हृदयता या शायराना खु़लूस दर्शाता है। कवि वही बात कहता है जो अनुभूतियोंसे पैदा होती है। फिर भी, उर्दू शायरी का यह मद्यप और मतवाला शायर उसी मार्ग पर भटकता नज़र आता है जिसेसदियों पहले उमर ख़य्याम ने तराशा और समतल किया था। और जिसे पार करके आज के शायर कहीं से कहींनिकल गये हैं।"
’ *********************************
तही भी हों तो पैमाने हसीं मालूम होते हैं
हका़यक़ से तो अफ़साने हसीं मालूम होते हैं ॥
मुलाका़तें मुसलसल हों तो दिलचस्पी नहीं रहती
ये बेतरतीब याराने हसीं मालूम होते हैं ॥
उदासी भी ’अदम’ एहसासे-ग़म की एक दौलत है
बसा-औका़त वीराने हसीं मालूम होते हैं ॥
तही= जो खा़ली हैं, हका़यक़= वास्तविक, मुसलसल= निरन्तर, बसा-औका़त = कभी कभी
*****************************
जुनूँ का जो मुआमला है, वो शुस्ता-ओ-खु़शनिज़ाम होगा
बिला तकल्लुफ़ जो चल पड़ेआ, वो राहरौ तेज़गाम होगा
जो हर ख़ताकार राह्ज़न को दुआये देकर चला गया है
वो शख़्स मेरा ख़याल ये है बहुत ही आली-मुका़म होगा
हमें गरज़ क्या कि बज़्मे-महशर की हाऊ-हू-में शरीक होते
वहां गये जो हैं छुप-छुपाकर, उन्हे वहां कोई काम होगा
चलो ये मंज़र भी देख ही लें ’अदम’ तकल्लुफ़ की गुफ़्तगू का
सुना है मूसा से तूर पर आज फिर कोई हम-कलाम होगा
जुनूँ= उन्माद ,शुस्ता-ओ-खु़शनिज़ाम= सुन्दर,व्यवस्थित,राहरौ= पथिक,तेज़गाम=द्रुतगामी,राह्ज़न=लुटेरा,आली-मुका़म=महान,बज़्मे-महशर=प्रलय-क्षेत्र, मंज़र=दृश्य,हम-कलाम=सम्बोधित
*****************************
अदम की शायरी का एक और नमूना मलिका पुखराज की आवाज़ में